फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की टीम ने लिया मिट्टी का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत साइकिल-1 (एक) में ग्रिड के आधार पर लिए गए नमूनों के परिणाम के सत्यापन के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम की ओर से सांसद आदर्श ग्राम तमौली में ग्रिड के आधार पर किसान ललनू यादव, कैलास, फौजदार, मेलू राम और फौजदार के खेत से रैंडम आधार पर नमूना लिया गया। तमौली के किसान ललतू यादव, प्रधान नामवर यादव ने बताया गया कि योजना अच्छी है। तमौली गंव में 170 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया है। अधिकांश किसानों की ओर से कार्ड भी संस्तुति के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग किया गया, जिससे खेती की लागत में कमी आई है और उत्पादन बढ़ा है। भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में गांवका सीमांकन कर ग्रिड तैयार की जाती है। एक ग्रिड सिंचित क्षेत्र में 2.5 हेक्टयर का और असिचित क्षेत्र में 10 हेक्टयर का प्रतिनिधिन्व करती है। प्रत्येक ग्रिड से किसी एक किसान के खेत से नमूना लिया जाता है। नमूने का 12 पैरामीटर पर परीक्षण होता है। जिस पोषक तत्व की कमी होती है, उसी के अनुसार पोषक तत्वों के प्रयोग की संस्तुति की जाती है। जंच टीम के अधिकारी विरेन्द्र शर्मा और डा. शंकर राम की ओर से बताया गया कि नमूने का परीक्षण कर पूर्व परिणाम से मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें