फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम काटने पर भड़के मतदाता, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत माहुल में नगर पंचायत की सूची से लगभग तीन सौ से अधिक मतदाताओं का नाम काटने के विरोध में मंगलवार को नगरवासियों ने बदरे आलम के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अनिल सिंह को ज्ञापन सौपा। बदरे आलम ने बताया कि माहुल नगर में गांव राजनीति के तहत लगभग 297 मतदाताओं का नाम सूची से गायब कर दिया गया है। जबकि सूची से काटे गए मतदाता अपने मकान में स्थायी रूप से रहते हैं और माहुल नगर पंचायत के परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज हैं। उन्होने चेतावनी दी कि यदि नगर निकाय चुनाव से पूर्व सूची से निकाले गए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज नहीं किया गया तो दो नवंबर को तहसील परिसर में धरना देंगे। ज्ञापन देने वाले मोहम्मद आजम, बदरे आलम, सुभाष, आसूं चौधरी, मो, शाहिद, शमशेर, गालिब थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें