फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धिकारियों के न पहुंचने से निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। विकास खंड कोयलसा में सोमवार को दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभा से विधवा, वृद्धा व विकलांग लाभार्थी उपस्थित हुए। ग्रामीण महिलाओं का आरोप था कि कैंप की सूचना सप्ताह पूर्व ही दी गई थी। हम लोग कागज के साथ उपस्थित हुए। लेकिन कोई कर्मचारी कागजात नहीं लिया। दूसरे दिन आने को कह कर टाल गए। पति के मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत ब्लाक स्तर पर दो दिवसीय कैंप लगाकर लाभार्थियों का आधार कार्ड मोबाइल नंबर, फोटो, बैंक, पासबुक की फोटोकापी लेकर उनका विधवा, वृद्धा को बुलाया गया था। लेकिन अधिकारियों के न आने से उन्हें निराश ही लौटना पड़ा। ककरही निवासी उतराजी देवी, पिपरी निवासी विमला देवी ने कहा कि ने कहा कि सुबह से हम लोग घर से आ गए थे। अब यहां कागजात लेनें में लोग आनाकानी कर रहे हैं। लखनपुर के दुक्खी प्रसाद ने कहा कि पेंशन के चक्कर में सुबह से भटक रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें