फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग फैला, दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट । सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बीमारी फैलने से सोमवार को दो पशुओं को मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक पशु बीमार हैं। इससे पशुपालकों में हड़कंप है। तो
विज्ञापन

बता दें कि सगड़ी तहसील के उत्तर घाघरा के बाढ़ से कई गांव प्रभावित हैं। गांवों में बाढ़ का पानी कई दिनों से जमा होने के कारण संक्रामक रोग फैलना शुरु हो गए हैं। सोमवार को बरामदपुर गांव निवासी सतिराम की एक गाय और पडिय़ा की बीमारी से मौत हो गई। वहीं देवारा खास राजा, मुराली का पुरा सहित अन्य गांवों में दर्जनों पशु संक्रामक रोगों की चपेट में हैं। वहीं क्षेत्र के पल्टन यादव, पंकज, शिवचंद, रामाधार, शंकर, शिवबालक, रमेश आदि ने बताया कि उनके पशु बीमार हैं। विभाग को सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक विभाग की टीम नहीं आई। वहीं बाढ़ चौकी हाजीपुर में तैनात पशु डाक्टर रामराज ने बताया कि पशुओं में वायरल फीवर की शिकायत आ रही है। थोड़ी सुरक्षा व सावधानी की जरुरत है। उन्होंने कहा कि संपर्क मार्ग डुब गए हैं। जिससे गांव में जाने में परेशानी हो रही है। गांव में जाने के लिए नाव की जरुरत है। उन्होंने बताया कि किसी तरह कुछ गांवों में पहुंचकर पशुओं को दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें