फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती से हटाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक अध्यापक भर्ती पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भर्ती से रोक हटाकर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए 15 दिसंबर 2016 को 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश घोषित किया गया। जिसकी काउंसलिंग संपन्न हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के एक लाख से अधिक पद रिक्त हो चुके हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार द्वारा इस भर्ती पर लगाई गई रोक को हटाकर काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों केे नियुक्ति पत्र जारी किया जाए। इस मौके पर मनीष मिश्र, अविनाश, गौरव, सालिक, शिवम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें