फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग की समस्या को लेकर करें संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। मां पाल्हमेश्वरी धाम के धर्मशाला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति की बैठक रामा साव भाजपा मंडल अध्यक्ष पल्हना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों सहित सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि हर वर्ग की समस्या के लिए कार्यकर्ता कड़ा संघर्ष करें। यदि कोई अधिकारी लोगों की समस्याओं के निराकरण में आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। आप सभी कार्यकर्ता संयम के साथ रहें। जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी समस्याएं पार्टी के पदाधिकारियों से बताए, उसका निस्तारण किया जाएगा। जिले में भाजपा की ओर से वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चल रहा है, आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगवाकर इस अभियान को सफल बनाए। संचालन अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर प्रेम नाथ सिंह, रविशंकर तिवारी, बृजेश यादव, ओमप्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, ओमकार सिंह, गोरख मिश्र, राम दुलारे गुप्ता, मशाले सिंह, घनश्याम सिंह, राजगुप्ता, कुशल सिंह गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें