फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर हमला बर्दाश्त नहीं, काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के आंदोलनरत किसानों पर फायरिंग से नाराज छात्रसेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुंह पर काली पट्टी बांधकर डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। इस दौरान सभी ने मौन धारण किया।
विज्ञापन

छात्रसेना प्रमुख राजनरायन यादव ने कहा कि किसानों पर हमला लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों की मांगों को नजर अंदाज कर रही हैं, यदि किसान आवाज उठाते हैं तो उनकी बातों को दबाया जाता है, उनकी हत्या करा दी जा रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करे और मृत किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि देश के छोटे-बड़े मुद्दे पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री क्या इस बार किसानों के हक-हकूक पर बात करेंगे। अंत में छात्र सेना ने दो मिनट का मौन रखा और मृत किसानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर संजय, आशीष, अश्वनी राजभर, प्रशांत श्रीवास्तव, धनंजय, सच्चिदानंद, इंदल, अजय आर्या, जितेंद्र गुप्ता, शिवम तिवारी, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें