फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित 502 अपराधियों का खंगाला जा रहा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराध शून्य जिला बनाने के उद्देश्य से एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि चिन्हित 502 अपराधियों का पूरा विवरण तैयार कर जल्द से जल्द उनकी सूची उपलब्ध कराएं। सभी थानों पर तैनात ईगल मोबाइल टीम को इसका टास्क दिया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ थानों में दर्ज मुकदमे और कोर्ट में चल रही उसकी सुनवाई का भी अपडेट जुटाते हुए उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है। एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस डाटा तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी सहित अन्य आपराधिक मुकदमों में लिप्त 502 बदमाशों को चिन्हित किया गया है, लेकिन पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि यह सभी बदमाश वर्तमान समय में कहां और क्या कर रहे हैं। इन अपराधियों का पुलिस के पास लोकेशन न होने से कानून व्यवस्था को नियंत्रण में करने में परेशानी हो रही। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को मंगलवार को निर्देश दिया कि वे लोग सूची में शामिल अपने-अपने क्षेत्र के बड़े अपराधियों का पूरा विवरण तैयार करते हुए उसकी सूची सौंपे। थानों पर मौजूद ईगल मोबाइल में तैनात पुलिसवालों को अपराधियों के घर जाकर उनके विषय में पूछताछ करते हुए पता लगाना है कि वह वर्तमान समय में कहां है और क्या कर रहा। यदि परिवार के लोग जानकारी देने में असमर्थता जताए तो नात रिश्तेदार या इनके विपक्षियों से मिलकर जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चिन्हित इन 502 अपराधियों की सूची तैयार करवाई जा रही। इनके नाम से जारी किए गए असलहों का लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। इनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जल्द विवेचना पूरी कर उसे कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट में चल रहे मुकदमों की सख्ती से पैरवी करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें