फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : दुस्साहस.. चालक से 50 हजार लूटे और ट्रक भी ले गए, पीड़ित ने दीदारगंज थाने में दी तहरीर

Mon, 31 Mar 2025 07:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ट्रक चालक से नकदी लूटकर ट्रक ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दीदारगंज थाने में तहरीर दी है और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से नकदी लूटने के साथ-साथ उसकी ट्रक भी छीन ली गई। चालक मुन्ना यादव ने थानाध्यक्ष दीदारगंज को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि यह घटना 30 मार्च को दोपहर तीन बजे कुशलगांव बाजार में हुई। ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मुन्ना ने बताया कि वह बरदह थाना क्षेत्र के बेलहरी हसनपुर गांव निवासी मुन्ना यादव साले हरेंद्र यादव की ट्रक चलाता है। घटना के दिन वह सोनभद्र से बालू लाकर कुशलगांव बाजार में एक व्यापारी के यहां बालू उतार रहा था। बालू का भाड़ा लेकर वह ट्रक स्टार्ट करने वाला था, तभी सुरहन गांव के राणा सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा।

उनके साथ आए दिनेश सिंह, शेरू सिंह, मुन्ना सिंह, लहुरी यादव, गोविंद सिंह और भानू प्रताप ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। इसके बाद उसे धक्का देकर ट्रक से नीचे उतारा और लहुरी यादव ट्रक को चलाकर सुरहन की ओर ले गए।
विज्ञापन


मुन्ना यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राणा सिंह, दिनेश सिंह, शेरू सिंह, मुन्ना सिंह, लहुरी यादव, गोविंद सिंह, भानु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कोई लूट का नहीं आपसी लेनदेन का मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें