फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 ब्लॉकों में मतदान कल, तैयारियां पूरी

Mon, 07 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण के लिए सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चौथे चरण में जनपद के पांच ब्लॉकों में नौ दिसंबर को मतदान का कार्य होगा। इस मतदान में सात लाख नौ हजार दो सौ अठहत्तर मतदाता 395 ग्राम प्रधान और 600 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन



बताते चलें कि चौथे और अंतिम चरण में जनपद के लालगंज, ठेकमा, तरवां, मेंहनगर और पल्हना में नौ दिसंबर को मतदान होना है। अंतिम चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया।


अब प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं के दरवाजे तक पहुंचकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। अंतिम चरण में कुल सात लाख नौ हजार दो सौ अठहत्तर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



इसमें लालगंज के एक लाख 62 हजार चार सौ अड़सठ, ठेकमा के 1 लाख 63 हजार सात सौ सोलह, तरवां के 1 लाख 48 हजार पांच सौ चौदह, मेंहनगर के 1 लाख 45 हजार सात सौ तिरपन और पल्हना के 88 हजार आठ सौ सत्ताइस मतदाता शामिल हैं।


आखिरी चरण के चुनाव में 395 प्रधान पदों के लिए मत डाले जाएंगे। लालगंज और तरवां की एक-एक ग्राम प्रधान पद की सीट पर एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है। पांचों ब्लॉकों के कुल 4905 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से सिर्फ छह सौ पदों के लिए मतदान कार्य होगा।


नामांकन पत्रों में 3171 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं 1134 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। जिन छह सौ पदों पर मतदान का कार्य होना है, उनमें लालगंज की 94, ठेकमा की 164, तरवां की 111, मेंहनगर की 161 और पल्हना की 70 सीटें शामिल हैं।


वहीं अवशेष 1134 ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीटों में लालगंज की 262, ठेकमा की 183, तरवां की 246, मेंहनगर की 328 और पल्हना की 115 सीटें शामिल हैं, जिन पर किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें