जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अवांछित गतिविधियों पर लगाम को लेकर पुलिस विभाग लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को भी जिले में कुल 64 प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 1868 वाहनों को जांच किया गया। जिसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवकों द्वारा बाइक पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 494 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही रानी की सराय थाना पुलिस ने एक वाहन को सीज करने की भी कार्रवाई किया।