फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 बोरी गांजा, तीन लाख के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास से गुजरी सिक्स लेन पर पवई थाना व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 47 बोरी गांजा बरामद किया। इस दौरान एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये नकद व तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार भी किया गया। बरामद गांजा का अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 20 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन

मुखबिर के माध्यम से शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुर गांव से गुजरे सिक्स लेन के किनारे स्थित एक मंदिर के पास भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसओ पवई अयोध्या तिवारी व स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने 47 बोरी गांजा बरामद किया। इसके साथ ही तीन लाख रुपये नकद व तमंचा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। गांजा की बरामदगी के बाद तहसीलदार नवीन प्रसाद व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने गांजा की तौल कराया तो वजन 16.47 कुंतल मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजमन यादव पुत्र विदेशी यादव निवासी इमादपुर थाना बसखारी जिला अंबेडकर नगर बताया। पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया कि उसने गांजा उड़ीसा से मंगाया है और उसे अंबेडकरनगर में एक व्यापारी को सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें