फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 44131 परिवारों का होगा सत्यापन आवासहीनों को मिलेगी पक्की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए 44131 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इनमें ज्यादातर आवासहीन हैं। अब इन परिवारों का सत्यापन होगा। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले परिवारों को आवास देने के लिए पीएम आवास प्लस सर्वे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अति निर्धन परिवारों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए जीरो पाॅवर्टी अभियान चलाया गया था। बेघर या कच्चा मकान, भूमिहीन परिवार जिनकी आजीविका का साधन मात्र कृषि हो, दिहाड़ी कृषि मजदूरी पर आश्रित परिवार, आर्थिक तंगी वाले परिवार शामिल किए गए हैं। हर ग्राम पंचायत से चुने गए 10 से 25 अति निर्धन परिवारों को राशन कार्ड, ग्रामीण आवास, शिक्षा, किसान सम्मान निधि, श्रम योजना, बाल विकास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाना है, ताकि इन परिवारों के आर्थिक व सामाजिक स्तर में सुधार हो सके। जिले में 44131 परिवारों का चिह्नांकन कर पोर्टल पर फीडिंग की गई है। सत्यापन में यदि पात्र मिलने पर उन्हें पीएम आवास प्लस सर्वे में शामिल किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद इन्हें आवास की पहली किश्त मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

44131 परिवार जिनको राशन कार्ड, पीएम जन आरोग्य योजना, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इन्हें आवास मुहैया कराने के लिए इनका सत्यापन किया जाएगा। जिनके पास छत नहीं होगा उन्हें पीएम आवास प्लस सर्वे में शामिल कर छत मुहैया कराया जाएगा।- संजय सिंह, डीडीओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें