फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा किनारे स्मृति वन में विभिन्न प्रजातियों के लगाए जाएंगे 4400 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वन विभाग की ओर से ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ योजना के तहत शहर के तमसा किनारे पांच हेक्टेयर में स्मृति वन का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें आम जन भी अपनों की याद में पौधे लगा सकेंगे। इसके लिए वन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया है। विभाग द्वारा इसमें विभिन्न प्रजातियों के 4400 पौधे रोपित किया जाएगा। साथ ही उसकी सुरक्षा के लिए विभाग बेहतर इंतजाम करेगा।
विज्ञापन

पौध लगाने का सिलसिला वर्षों से कायम है। जमीन पर अब तक लगे पौध में से महज तीस फीसद भी जिंदा हुए होते तो बहुतायत क्षेत्र 33 फीसद वन से आच्छादित होते। यह कसक, आमजन को ही नहीं सरकार को भी है। इसी को देखते हुए अब पौध लगाने से अधिक उसकी सुरक्षा को लेकर पूरी मशीनरी गंभीर है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने गंगा हरीतिमा अभियान के अंतर्गत ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ योजना संचालित की है। इसके तहत वन विभाग शहर के तमसा किनारे पांच हेक्टेयर में स्मृति वन का निर्माण कराएगा। स्मृति वन में कोई भी व्यक्ति मात्र 150 रुपये खर्च कर आनलाइन पौध लगाने की अर्जी दे सकता है। पैसा खर्च करने वालों के पौध की सुरक्षा की गारंटी वन विभाग स्वयं उठाएगा। इतना ही नहीं पौध लगाने के बाद जियो टैगिंग भी कराएगा। इसके अलावा अपने एप पर भी अपलोड भी करेगा। इन पौधों को कोई भी व्यक्ति घर बैठे एप या वेबसाइट पर जाकर उसकी स्थिति को देख सकेगा।
तमसा किनारे स्मृति वन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेज दिया गया है। इसमें विभाग द्वारा 4400 पौधे लगाए जाएंगे। आम व्यक्ति भी अपनों की याद में पौधे लगा सकते हैं। स्मृति वन का सुंदरीकरण किया जाएगा। जिससे यहां आकर लोग घूम सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय विश्वाल, प्रभारी डीएफओ आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें