फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी-112 पर 9 महीने में 43 झूठी सूचनाएं दीं, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में यूपी 112 पर लगातार भ्रामक व झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा निवासी प्रदीप यादव का आरोप है कि उसने अलग-अलग तिथियों पर मोबाइल से 43 बार फर्जी कॉल कर आपात सेवाओं का दुरुपयोग किया। इन कॉलों के संबंध में जांच के दौरान शिकायतें असत्य पाई गईं। पुलिस प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि चौकी प्रभारी बलरामपुर अखिलेश नारायण सिंह ने 13 फरवरी को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप था कि प्रदीप यादव 30 अप्रैल 2025 से झूठी सूचनाएं देना शुरू किया और 29 जनवरी 2026 तक 43 बार कॉल किया। इस दौरान थाना सिधारी क्षेत्र की पीआरवी 5388 के विरुद्ध पैसे मांगने और धमकी देने की शिकायत की गई थी। जांचोपरांत यह शिकायत भी झूठी पाई गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा नशे की हालत में बार-बार निराधार आरोप लगाकर झूठी सूचनाएं दी जाती रही हैं। इससे आपात सेवाओं में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हुआ। अखिलेश नारायण सिंह ने मामले में रिपोर्ट तैयार कर प्राथमिकी पंजीकृत कराने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें