फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मजदूर विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
32 प्रेसवार्ता को संबो​धित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष । संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा सरकार मनरेगा जैसे जनहितकारी कानून को साजिश के तहत खत्म करना चाहती है। मजदूर विरोधी नीतियों को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कही। वह रविवार को पार्टी कार्यालय पर मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए सरकार ने मनरेगा लागू कर गरीबों को काम का अधिकार दिया था, जिसने कोविड-19 जैसी महामारी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जीवनदान दिया। आज भाजपा सरकार इस कानून को कमजोर कर गरीबों की गरिमा और सुरक्षा छीन रही है। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अब तक जिले में कई चौपालें आयोजित की जा चुकी हैं। 17 फरवरी को लखनऊ कूच आंदोलन में जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और श्रमिक जाएंगे। विधानसभा का घेराव कर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। कहा कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस लड़ाई को जारी रखेगी। भाजपा की मजदूर विरोधी नीतियों को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें