फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार माह में बने 4256 समूह, 74 हजार से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम तेज कर दी गई है। एक वर्ष में करीब 4.85 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में कुल 30,218 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाना है। अभियान के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर समूहों से जोड़ा जा रहा है।
वित्तीय वर्ष के चार माह में अब तक 4,256 समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों में करीब 74 हजार से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है। विभाग की ओर से प्रतिदिन 100 से अधिक समूहों में महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सभी विकास खंड़ों को लक्ष्य दिए गए हैं। प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी कराई जा रही है। गांव-गांव मुहिम चलाकर महिलाओं को समूह से जोड़ते हुए उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉ. आराधना त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें