फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से खराब है पीएचसी पर लगा हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। परिसर में लगा हैंडपंप दो महीने से खराब पड़ा है। जिसके चलते मरीजों व तीमारदारों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

पीएचसी परिसर में लगा हैंडपंप दो माह पूर्व अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से उसे ठीक कराने की कवायद नहीं की गई। गर्मी के मौसम की शुरूआत के साथ ही अस्पताल पर आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पेयजल की किल्लत से दो-चार होना पड़ रहा है। अस्पताल पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं और पाने के पानी की समस्या को लेकर परेशान होते हैं। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस मौर्या का कहना है कि हैंडपंप को ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान सेठवल व बीडीओ रानी की सराय से लिखित और मौखिक कई बार कहा जा चुका है लेकिन इनके द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द हैंडपंप को ठीक करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें