फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन पत्र तो दिया लेकिन नहीं दिलाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डूडा कार्यालय की ओर से आवास विहीन लोगों को कांशीराम कालोनियों में आवास का आवंटन तो किया लेकिन उन्हें कब्जा नहीं दिलाया। विभाग ने नगर के आराजीबाग मुहल्ला निवासी रमेश वर्मा को जनवरी 2018 में आवास आवंटित किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे आवंटन पत्र भी दिया लेकिन आवास पर कब्जा पाने के लिए वो आज तक अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

डीएवी कालेज के पास स्थित कांशीराम कालोनी में डूडा की ओर से अवैध रुप से रह रहे लोगों को बाहर किया गया। इसके बाद आवास आवंटन के लिए विभाग ने आवेदन जारी किए। इसमें रमेश वर्मा ने भी आवेदन किया गया। विभाग की ओर से दो बार उसके पात्रता की जांच की गई। जांच के बाद जब जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सठियांव चीनी मिल में डिस्टलरी प्लांट के उद्घाटन के लिए आगमन हुआ तो विभाग ने रमेश वर्मा को उनके हाथों से उसे आवंटन पत्र दिलाया। आवंटन पत्र मिलने के बाद रमेश वर्मा आवास पर कब्जा पाने के लिए डूडा कार्यालय का चक्कर काटता रहा। लेकिन उसे आवास पर कब्जा नहीं दिलाया गया। थक हारकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की। शिकायत का ऑनलाइन निस्तारण हो गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।इस संबंध में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे कब्जा दिलाया जाएगा। इसके लिए पीओ डूडा से आवंटियों की सूची तलब की जा रही है। सूची में जितने लोग शामिल है उन्हें हर हाल में आवास दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें