आजमगढ़। स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने गाजीपुर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर उन्हें आजमगढ़ में रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रेल राज्यमंत्री को अवगत कराया गया कि आजमगढ़ की जनसंख्या के हिसाब से रेल सुविधाएं मौजूद नहीं है। नागरिकों के अनुरोध पर वाराणसी से लालगंज, आजमगढ़, मुबारकपुर होते हुए गोरखपुर तक नई रेल लाइन का विस्तार कर प्रतिदिन रेल चलाई जाए। आनंद विहार एक्सप्रेस को प्रतिदिन किया जाएगा। इलाहाबाद से वाराणसी-जौनपुर -आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए। आजमगढ़ से लखनऊ तक प्रतिदिन एक इण्टरसिटी ट्रेन, आजमगढ़ से मुम्बई और कोलकाता के लिए ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाए। जल्द ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रवीण कुमार सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, पवन राय, रजनीश श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा, रितेश सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, धीरज सिंह मौजूद रहे।