फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारियों स्वच्छता अभियान और पौधरोपण से दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती अनुयायियों ने शनिवार को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाई। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से जिले भर के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रात: आठ बजे से निरंकारी भक्तों ने सफाई की। अस्पतालों पर विशेष ध्यान देकर, साफ सुथरा किया गया। पौधरोपण भी हुआ। गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य में 2003 से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस योगदान के लिए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का शहरी ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। रेलवे स्टेशन स्थित निरंकारी भवन की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र निषाद, सुनेश्वर पाल द्वारा हरबंशपुर में पौधरोपण किया गया। राजेंद्र निषाद ने कहा कि बाबा हरेदव स्वच्छता को महत्व देते हुए कहा करते थे प्रदूषण बाहर हो या अंदर दोनों ही हानिकारक होता है। जय प्रकाश चौधरी, गुरु प्रसाद, महेंद्र पाल, जानकी सिंह, महेंद्र पाल, जानकी सिंह, रामअधार, संतोष सिंह, डा. अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे। महराजगंज मंडल के ब्रांच देवारा हरखपुर के स्थानीय मुखी राम नरेश सहित 100 की संख्या में निरंकारी मिशन के सेवादल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर की सफाई की। 33 पौधे लगए। डॉ. कन्हैया लाल श्रीवास्तव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन, मुखी राम नरेश, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, चंचल सिंह, इंद्रजीत एवं समस्त साध संगत मौजूद रहे। मेंहनगर में टीडी बावला के नेतृत्व में सीएचसी मेंहनगर पर सफाई की। बीएन बावरा, रामराज राही, रामनाथ, तेज बहादुर, राजमणि भास्कर, डा. योगरज आदि उपस्थित रहे। ठेकमा में पीएचसी सराय मोहन पर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। महात्मा विनोद राम, जगत, निर्मल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें