आजमगढ़। आल इंडिया इंशोरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एलआईसी शाखा नंबर एक पर सरकार की जन विरोधी नीतियों और आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 27 फरवरी को पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा और एक मार्च को साढ़े बारह बजे से हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने, बीमा प्रीमियम पर से जीएसटी समाप्त किए जाने, क्लास-3 और 4 में नई भर्ती किए जाने, अस्थायी डेलीवेजर कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन दिए जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, रजनीकांत सिंह, पीके सिंह, आरपी सिंह, तेजबहादुर यादव, एसएन यादव, बैजनाथ निषाद, फैयाज अहमद खान, सारिका कृष्ण, राजीव प्रजापति, दीना नाथ आदि उपस्थित रहे।