फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं : पीएन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। जिले का जितना विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ उसका चौथाई विकास भी आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद नहीं हो सका है। भाजपा की सरकार ने विकास की एक ईंट भी जिले में नहीं रखी है। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव पीएन चौहान ने शुक्रवार को नरेहथा गांव में सपा की जनचौपाल में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमले वाली सरकार है। उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा ने विदेश से काला धन लाने पर जनधन खाते में 15 लाख रुपया देने सहित जितने भी वादे किए सभी हवा हवाई साबित हुए। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जो सरकार देवी-देवताओं को भी जाति-धर्म के नाम पर बांट दे रही है, उसे आमजन को बांटने में कोई दिक्कत कैसे होगी। सपा सरकार में जिले में पुलों, सड़कों, चीनी मिल सहित गरीबों के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाया गया था। बड़ेला के पास पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखी गई, लेकिन उसे गोरखपुर स्थानांतरित कर दिया गया। संजय चौहान, रामनवल यादव, रामाधार यादव, शैलेंद्र मौर्य, प्रमोद चौहान, गुलाब चंद चौहान, दीनानाथ मौर्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें