फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा तीरे मेडिकल वेस्ट निस्तारण पर जागा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा तीरे मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किए जाने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। नदी किनारे मेडिकल वेस्ट फेंके जाने को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया और आईएमए व प्राइवेट अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण की व्यवस्था का निर्देश दिया। डीएम ने बैठक की तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की है। शहर के बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास से सटे बाग लखराव पुल के पास तमसा नदी के किनारे मंगलवार को काफी मात्रा में मेडिकल वेस्ट फेंका हुआ था। इसमें काफी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं के साथ ही आपरेशन आदि के अपशिष्ट, प्रयोग की गई सीरिंज, ग्लोकोज की बोतल्रें आदि थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में नदी किनारे फेंके गए मेडिकल वेस्ट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे पढ़ कर जिला प्रशासन जाग गया। जिलाधिकारी ने तमसा किनारे मेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर नाराजगी जताई और प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों व आईएमए के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर रणनीति तय करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कत्तई नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए प्राइवेट अस्पताल संचालकों को उचित दिशा निर्देश पहले से ही प्राप्त है। इसके बाद भी खुले में मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जाता है तो यह गलत है। ऐसा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 22 अक्टूर को इस मुद्दे पर चर्चा व दिशा निर्देश को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्राइवेट अस्पताल संचालकों व आईएमए की बैठक आहुत की है। जिसमें स्वास्थ्य महकमा, नगर पालिका के लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें