फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों से जगेगी स्वच्छता की अलख, मिलेंगे 92 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अब परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से भी स्वच्छता की अलख जगाई जाएगी। इसके तहत गांवों में रैली निकालने के साथ ही निबंध, कला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। आयोजन के लिए डीएम के आदेश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेसिक शिक्षा विभाग को 92 लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं। शासन की ओर से जनपद को ओडीएफ कराने के लिए निर्धारित दो अक्तूबर की तिथि नजदीक आते ही जिला प्रशासन की ओर से लक्ष्य को पाने के लिए सभी घोड़े खोल दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए जिला पंचायती राज विभाग के पास काफी समय से करोड़ों की राशि डंप पड़ी थी, लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा था। अब निर्धारित समय सीमा नौ दिन बचने के बाद जिला प्रशासन की ओर से इस धानराशि का प्रयोग करने की याद आई है। इस धनराशि में 92 लाख रुपये डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग को दिए जाएंगे। इससे विद्यालयों के बच्चों की ओर से गांवों में रैली निकाल कर और विद्यालय में निबंध, कला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराके ग्रामीणों को स्वच्छता और खुले में शौच मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। फिलहाल फाइल को अनुमोदन के लिए सीडीओ ने जिला स्वच्छता समिति के पास भेजा है। स्वीकृति के बाद धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए 92 लाख रुपये बेसिक शिक्षा विभाग को दिए जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। धनराशि से रैली निकाल कर और विद्यालय में निबंध, कला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराके ग्रामीणों को स्वच्छता और खुले में शौच मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

कमलेश कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें