फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले छह सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदपुर और अजमतगढ़ के संस्तुति पर जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बुधवार को छह सफाई कर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की। सभी सफाई कर्मचारी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले थे। अजमतगढ़ ब्लाक के डिघवनिया मझौवा में तैनात सफाईकर्मी कृपाशंकर गौतम, मुकेश चंद्र अनुपस्थित मिले, लाटघाट में तैनात रामजनम यादव शराब के नशे में मिला, सुरैना में अरविंद कुमार सिंह अनुपस्थित पाये गये। इसी क्रम में मोहम्मदपुर ब्लाक के मंगरावा रायपुर में शायरा बानो, अनीता अनुपस्थित मिली। बैराडीह में सफाई कर्मी सुधिराम, अनवरी निशा, सुरेश कुमार अनुपस्थित मिले। सहायक विकास अधिकारी की संस्तुति पर इन सभी के निलंबन की कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें