फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में प्रस्तुत करें लाइट घोटाले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत में दो करोड़ के लाइट घोटाले के आरोप की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी ने फिर एक हफ्ते में तलब की है। मामले की जांच सीटीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यी कमेटी को सौंप पहले 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने नवसृजित माहुल नगर पंचायत में लगभग दो करोड़ से से लगी लाइटों में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया था। आरोप था कि अनाधिकृत फर्म से चाइनीज लाइटें लगाई गई है। निर्धारित संख्या से काफी कम है। इसे साथ ही नगर पंचायत की सीमा से बाहर जाकर लाइटें लगाई गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पालिका की पूर्व अध्यक्ष माला द्विवेदी की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने सीटीओ विजय शंकर के नेतृत्व में पांच सदस्यी कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट 15 दिन में तलब की थी। एक माह बीतने के बाद भी अभ तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। इस बीच मामले की शिकायत नगर विकास मंत्री से भी कई गई। वहां से भी जांच रिपोर्ट तलब की गई थी। जिलाधिकारी ने सीटीओ को पत्र भेजकर एक सप्ताह में जांच आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें