सरायमीर (आजमगढ़)। विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं को 24 मई से एक सप्ताह के लिए 24 घंटे बिजली देने का नया शेड्यूल आया है। इससे लोगों में खुशी का माहौल है। रमजान में अभी तक लोगों को मात्र चार घंटे ही बिजली मिल रही थी। रोजादारों में काफी आक्रोश था। रमजान में हो रही बिजली कटौती के बारे में कस्बेवासियों ने बुधवार को भाजपा सांसद नीलम सोनकर को जानकारी दी। सांसद ने तुरंत बिजली विभाग के वाराणसी के अधिकारियों से रमजान माह में अनवरत बिजली दिए जाने के संबंध में बात की। उनके प्रयास से दूसरे ही दिन गुरुवार को 24 घंटे बिजली देने का आदेश आ गया। जेई एके गुप्ता, ने बताया कि सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह चौबीस घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने का आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश के क्रम में बिजली सप्लाई की जा रही है। अनवरत सप्लाई मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।