मार्टिनगंज। तहसील मुख्यालय पर स्थित एक कालेज परिसर में मंगलवार को गरीबी उंमूलन सेवा समिति द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आठ जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि ठेकमा ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना के साथ ही अन्य अतिथियों द्वारा वर-वधू का आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान शिशिम पुत्री छटंकी ने अभय पुत्र अशोक कुमार, कविता पुत्री अरविंद ने रोहित पुत्र फूलचंद, प्रियंका पुत्री बीरबहादुर ने संदीप पुत्र सुंदरलाल, मनीषा पुत्री रम्मन प्रसाद ने पिंटू पुत्र रामअचल, नीलम पुत्री दयाराम ने प्रदीप पुत्र फिरतु, रेशमा पुत्री मेढ़ी ने राहुल पुत्र पुनीत और कुसुम पुत्री गणेश ने वीरेंद्र पुत्र अशोक के साथ जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि यह कार्यक्रम गरीबी उंमूलन सेवा समिति द्वारा आयोजित कर बहुत ही नेक कदम उठाया गया है। इस तरह के कार्यों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व विधायक बेच्ई सरोज ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता बजरंग बहादुर सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान मिंटू यादव, रणविजय यादव, विजय सिंह, श्रवण कुमार, सत्येंद्र कुमार, रमेश जयसवाल उर्फ गुड्डू, साकेत राय, बृजेश पांडेय, अमित यादव, सुक्खू प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।