फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों को लेकर डीआरडीए कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नौ सूत्री मांगों को लेकर उप्र डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए से मिला। आयुक्त ग्राम विकास उप्र को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसके कारण कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का पिछले छ: माह से वेतन नहीं दिया गया है। रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। डीआरडीए में लंबे समय से कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों का अभी तक विनियमितीकरण नहीं हुआ। दो वर्षों से एसीपी का भुगतान लंबित पड़ा है। छह माह से बकाए वेतन का भुगतान होली पर करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि डीआरडीए अधिकारियों/कर्मचारियों के निमित्त अनुदान संख्या और लेखा शीर्षक आवंटित किया जो।मौलिक नियुक्ति के तिथि से नगद और अन्य जीवन निर्वाह सुविधाएं प्रदान की जाएं। सहायक अभियन्ता, सहायक संख्या अधिकारी, अन्वेषक तकनीकि, अॅवर अभियन्ता आदि को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाए। नौ सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। मदन मोहन उपाध्याय, विनोद कुमार पाण्डेय, एनबी सिंह, अतुल कुमार सिंह, अशोक कुमार तिवारी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, राम प्रताप मौर्य, संजय मिश्र, देवराज यादव, नन्हकू यादव, बहाउ मौर्य, दूधनाथ यादव, गुड्डू राम कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

होली से पूर्व वेतन भुगतान की मांग
आजमगढ़। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का प्रमोशन करने और होली से पूर्व फरवरी माह का वेतन भुगतान किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 1983 तक केवल महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। उन्होंने जनपद में जगह-जगह रिक्त पदों पर प्रमोशन किए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर अनावश्यक वेतन काटना बंद किए जाने, होली से पूर्व फरवरी माह का वेतन भुगतान किए जाने संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की समस्या को लेकर कई बार लिखित शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में सुनीता सिंह, गिरजावती राय, राधिका देवी, कुमोद राय, रीना भारती, प्रियंका सिंह, गौरी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्रि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें