फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती माडल की जानकारी न होने पर लेखपालों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कन्धरापुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनने के साथ ही लेखपाल और अधिकारियों से जानकारी ली। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारण के लिए कहा। एक दर्जन मामलों में दो का मौके पर निस्तारण किया। श्रावस्ती माडल की जानकारी न होने पर लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बुधवार से शनिवार तक लगातार 10-10 लेखपालों को गांव के विवाद संबंधी शिकायत पंजिका, वरासत, गांव सभा की रजिस्टर अद्यतन सत्यापित, धारा 41 के लंबित मामलें, ग्राम सभा में धारा 132 की अवैध कब्जा का प्रमाण पत्र आदि सूचना के साथ प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 कलेक्ट्रेट में तहसीलवार उपस्थित होने को कहा। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ चकबन्दी संजय कुमार विश्वास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें