फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे को दावत दे रही नहर की टूटी रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। ब्लाक क्षेत्र के अभिलाषन नहर पुलिया की टूटी रेलिंग हादसे को दावत दे रही है। दस दिनों पूर्व ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से तीन लोगों की मौत के बाद भी नहर विभाग टूटी रेलिंग को ठीक नहीं करा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नहर विभाग को जैसे अभी और हादसों का इंतेजार है।
विज्ञापन

ब्लाक के ताड़ी से मंदे जाने वाली शारदा सहायक खंड 32 नहर पर स्थित अभिलाषन पुलिया की रेलिंग काफी दिनों से टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया की रेलिंग टूटी होने के चलते अक्सर ही यहां हादसे की संभावना बनी रहती है। लगभग दस दिनों पूर्व एक ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने के चलते रात के वक्त नहर में गिर गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत भी हो गई। इतने बड़े हादसे के बाद भी नहर विभाग ने अब तक क्षतिग्रस्त रेलिंग को अब तक ठीक नहीं कराया है। लोगों का कहना है कि रात के वक्त इस पुलिया पर हादसे की संभावना ज्यादा बनी रहती है। ठंड के इस मौसम में यदि कोहरा घना हुआ तो पुन: बड़ा हादसा हो सकता है। नहर विभाग द्वारा बड़े हादसे के बाद भी पुलिस की रेलिंग न बनवाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नहर विभाग को जैसे अभी और हादसों का इंतजार है। ग्रामीण दुर्ग विजय सिंह, अवधेश यादव, अजय सिंह, राम विजय यादव, अच्छेलाल यादव, संतोष, महेंद्र, संजय आदि का कहना है कि इस पुलिया से होकर आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों का आना जाना होता है। रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने से इस पुलिया से गुजरने के दौरान हमेशा ही हादसे का डर बना रहता है।
00000000000000000000
नहर विभाग को पुलिय की रेलिंग टूटे होने की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही पुलिया की रेलिंग ठीक करा दी जाएगी, ताकि इस पुलिया से गुजरने के दौरान हादसे न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, एसडीओ, सिंचाइ विभाग, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें