फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बाद कुआं से निकला बछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव में रविवार को कुएं में गिरे बछड़े को गांव के लोग और फायर ब्रिगेड विभाग के जवानों ने अथक प्रयास कर पांच घंटे बाद बाहर निकाला। पवनी कला गांव में रास्ते से सटा हुआ एक कुआं हैं। रास्ता से सटा होने की वजह से रविवार को कुएं में लावारिस बछड़ा गिर गया। कुएं के भीतर से आवाज आने पर राहगीरों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं गांव के युवक पहले तो अपने स्तर से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में डायल 100 की पुलिस को बुलाया। पुलिस भी कुआं के आगे लाचार दिखी। इसके बाद फायर ब्रिगेड लालगंज को सूचना दी। शाम करीब साढ़े छह बजे फायरकर्मी वहां पहुंचे और बछड़े को कुआं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें