फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी मिठाइयों की भरमार, एफडीए मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में मिष्ठान की दुकानों पर नकली खोये, छेने से बनी सिंथेटिक मिठाइयां धड़ल्ले से बिक रही हैं। लोगों के स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा। कई लोग इन मिठाइयों के सेवन से अस्पताल जा चुके हैं। सब कुछ जानते हुए खाद्या सुरक्षा विभाग मौन साधे हुए है। अंबारी, दीदारगंज, पुष्पनगर, पल्थी, निजामपुर, रामापुर गनवारा, फुलवरिया आदि बाजारों में दुकान पर विभागी कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन वसूली कर चले जाते हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी होती है। क्षेत्र के उमेश पाण्डेय, बबलू सिंह, देवेंद्र, सुनील पाण्डेय, अशोक यादव, अजय उपाध्याय आदि ने अविलंब अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है और नमूने भरे जाते हैं। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें