फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया देश की जनता को गुमराह : दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा की मासिक बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है, जिसका जवाब जनता 2019 के चुनाव में अवश्य देगी।
विज्ञापन

उन्हांने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार में हुए जनहित के कार्यो को याद कर रही है। सपा सरकार में पूरे प्रदेश का ख्याल रखा गया। कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मतदान केंद्रों पर 14, 21 व 28 जनवरी को नये मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाने के कार्य में सहयोग करें। बैठक के दौरान नगर पालिका के नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सभासदों का पूर्व मंत्री ने माल्यार्पण कर स्वऱगत किया गया। इस अवसर पर हरिश्चंद यादव, मूलचंद यादव, विजय यादव, वेद प्रकाश राय, तारिक फैसल, मनोज यादव, रवि प्रकाश, शशि गुप्ता, अर्जुन चौधरी, रईस अहमद, शहजाद, संतोष सोनकर, दिनेश, हरेंद्र निषाद, नदीम खान, विजयी सिंह, भानुमति, गुड्डी, बबिता, सुनीता उपाध्याय, कृष्ण मुरारी, पदमाकर लाल वर्मा, देवेंद्र कुमार, मीरा चौहान, मेनका चौहाइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें