फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए छात्रों ने फूंका प्रबंधक और प्राचार्य का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्रों ने हिंदू युवा वाहिनी लालगंज के अध्यक्ष अशोक प्रजापति के नेतृत्व में प्रबंधक और प्राचार्य का पुतला फूंका। इसके बाद छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हमारे यहां छात्रसंघ नहीं है इसलिए चुनाव नहीं कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय के 1000 से अधिक बच्चों ने प्राचार्य को लिखित दे दिया है कि कॉलेज के हित को देखते हुए हम चुनाव कराना नहीं चाहते हैं। इस अवसर पर शैलेश यादव, दीपक तिवारी, शशिकांत यादव, विकास सोनकर, आदेश कुमार गौतम, धनंजय तिवारी, अभिषेक पाल, मुकेश, रोहित, संजय तिवारी, सौरभ यादव, अनिल चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें