फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी घर-घर जाकर करेंगे मुहरों की सर्वें

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुसहर जाति के उत्थान एवं विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जितेन्द्र सिंह ब्लाक कार्यालय पहुंचे। सभागार में बैठक कर मुसहर जाति को सरकार की ओर से दी जानी वाली सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि मुसहर जाति के लोगों को विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, आवास, राशन कार्ड, इनकी बस्ती में लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप की स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी सर्वे करके विभाग को एक सप्ताह के अन्दर कराए। सेक्रेटरी गांवों में जाकर घर-घर मिलकर जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। बैठक में खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत विरेंद्र राय, एडीओ समाज कल्याण विवेक सिंह, एडीओ महिला मधुचन्दा सिंह, जफर मसूद अब्बासी, कैलाश, विनोद यादव, विनय सिंह, बिकाऊराम, मनोज यादव, शशिभूषण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें