आजमगढ़/फूलपुर। देवोत्थान एकादशी पर मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तुलसी-शालीग्राम विवाह की धूम रही। गंगा स्नान के बाद लोगों ने गन्ने की फसल का पूजन किया गया। इसके बाद गन्ने का सेवन किया। व्रत रह कर उपासना की गई।
वहीं, एकादशी पर मंगलवार को नागा बाबा पोखरा परिसर में दीप महोत्सव मनाया गया। इस दौरान परमहंस बाबा सेवा समिति की ओर से आयोजित दीप महोत्सव में नगर और उसके आसपास की महिलाओं ने दीपों की श्रृंखला बनाकर पूजा-अर्चना की। पोखरा के आसपास दीपावली जैसा दृष्य था। गेट को झालरों से सजाया गया था, जो लोगों के उत्सुकता का केन्द्र बना रहा। इस मौके पर अकित जायसवाल, राजेश, सुरेश, चंदन गुप्ता, विष्णु, सोनू पांडेय, रामआशीष बरनवाल, सौरभ रजनीश थे।