फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर कंप्रेशर का इंजन बनाने पर मिला प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने तहसील निजामाबाद के ग्राम पंचायत दयालपुर निवासी जयकार चौहान द्वारा एयर कंप्रेशर से चलने वाले इंजन तैयार करने पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्हें 10 हजार रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया।
विज्ञापन

जयकर चौहान ने कलेक्ट्रेट में चल रहे जनता दर्शन में उपस्थित होकर यह जानकारी दी की उनके द्वारा एयर कंप्रेशर इंजन तैयार किया गया है। वर्ष 2011 में एयर कम्प्रेशर पंपिंग सेट संचालित किया गया है। इसमें पेट्रोल, डीजल, गैस, मिट्टी के तेल की आवश्यकता इंजन को चलाने में नहीं पड़ती है। यह केवल एयर कंप्रेशर से चलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उप्र से वर्ष 2013 में प्रमाण पत्र भी दिया गया था। काम को बढ़ाने के लिए शासन से धन की आवश्यकता और रिर्सच सेंटर चलाने के लिए मकान की आवश्यकता है, जिसकी मांग की जा रही है। जिलाधिकारी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके इस कार्य की सराहना की और पुरस्कार राशी के रूप में 10 हजार रुपये का चेक मौके पर दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें