फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला और किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/अंबारी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोछा गांव के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं दीदारगंज नहर पुलिया के पास बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोग मौके पर लाश रखकर दीदारगंज-मार्टीनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम मार्टीनगंज के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी बृजभूषण यादव मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना बाजार में किसी दूकान पर काम करता है। रविवार की सुबह साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी हौसिला देवी (55) को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। जैसे ही गोछा गांव के पास पहुंचा कि उसकी बाइक में सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने से हौसिला बाइक से नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हौसिला देवी को कोई संतान नहीं थी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी विशाल गुप्ता (13) पुत्र कन्हैयालाल रविवार की दोपहर करीब बारह बजे दीदारगंज नहर पुलिया के पास मौजूद था। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बोलेरो ने विशाल को टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया। परिवार के लोग जब तक विशाल को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोग विशाल की लाश मौके पर रखकर दीदारगंज-मार्टीनगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम मार्टीनगंज और एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आश्वासन पर साढ़े बारह बजे से लगा जाम करीब आधे घंटे बाद समाप्त हो गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें