फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा भारत इकाई ने संगठन के विस्तार पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवा भारत इकाई की बैठक शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रामाशीष केंद्रीय प्रभारी युवा भारत हरिद्वार और डा. रामनरायन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नि:संदेह युवा ही देश की दिशा को बदलने में माहिर हैं। युवा भारत के संकल्प, मंत्र, सेवा, संघर्ष और निर्माण के तहत निरंतर अग्रसर हैं। तहसील प्रभारी और कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति में शंभू दयाल, विनय कुमार, राजेश, कामता प्रसाद, लाल बिहारी, सोनू, जयश्री, प्रहलाद, रेनू, शोभा आदि को युवा भारत का दयित्व लेना होगा। स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय से युवा भारत को जोड़ा जाए और योग से समाज की सेवा एवं सामाजिक बुराइयों से संघर्ष कर भारत का निर्माण का दायित्व लेकर आगे बढ़ना है। अधिक से अधिक सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाए और युवाओं को क्यूसीआई की परीक्षा पास करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही साथ भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के तहत तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण में दक्ष तीन व्यक्तियों को भारत सरकार से पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर भारत स्वाभिमान प्रभारी अरूण, प्रभारी लालचंद्र, महिला प्रभारी आशा, किसान समिति प्रभारी रणविजय, स्वतंत्र प्रकाश, केडी सिंह, रामनाथ आदि उपस्थित थे। संचालन जिला प्रभारी युवा भारत जय प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें