फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार लूटेरों के घर नोटिस हुई चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के तीन और मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक बदमाश के घर गुरुवार को तरवां थाने की पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी की गई सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा करवाई। साथ ही इन फरार लुटेरों को एक सप्ताह के भीतर अदालत में समर्पण करने के लिए डुगडुगी पिटवाई गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी नहीं समर्पण किए तो इनके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार जिनके घर नोटिस चस्पा करवाई गई है। उसमें तरवां थाना क्षेत्र के खिलवा गांव निवासी जयहिंद यादव, रामप्रवेश यादव, तरवां थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी रामजी पासी और मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राकेश पासी का नाम शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि यह चारों पेशेवर लुटेरे हैं और कई घटनाओं में फरार हैं। भारी निरीक्षक तरवां प्रवीण कुमार यादव ने गुरुवार को इन फरार बदमाशों के घर पर चस्पा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें