फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत युवक ट्रक चालक था

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक ट्रक का चालक था। देर रात को बरदह थाने में पहुंचे ट्रक के खलासी ने उसकी पहचान की। पुलिस से मिली सूचना पर घरवाले थाने पहुंचे और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम बरदह थाना क्षेत्र के बेला गांव के मोड़ पर एक ठेले के पास एक युवक खड़ा होकर छोला खा रहा था। तभी रोडवेज बस को पास देने के चक्कर में एक ट्रक पटरी पर चला गया और युवक को रौंदते हुए ठेला में टक्कर मारते निकल गया। इसमें युवक की मौत हो गई। जबकि छोला बेचने वाला गांव का विकास कुमार घायल हो गया। उसका ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। युवक की पहचान न होने पर पुलिस उसकी लाश लेकर थाने चली गई। रात करीब बारह बजे एक युवक बरदह थाने पहुंचा और उसने बताया कि मरने वाला युवक मुलायम यादव (36) पुत्र बिंद यादव था। वह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव का निवासी था। वह ट्रक चालक था। पुलिस को बताने वाला राजू उसके ट्रक का खलासी था। राजू ने बताया कि मुलायम अपना ट्रक खड़ा कर छोला खा रहा था। जबकि वह ट्रक में बैठा हुआ था। हादसे में मुलायम की मौत के बाद राजू भयभीत हो गया था। इसलिए वहां से ट्रक लेकर चला गया। हादसे में मृत मुलायम की पहचान होने पर पुलिस उसके घर सूचना भेजवाई। दूसरे दिन गुरुवार को मुलायम के घरवाले बरदह थाने पहुंचे और उसकी लाश लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें