फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 388 शिक्षामित्रों की हुई काउंिसलिंग

Wed, 22 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए बुधवार को जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में पहले दिन की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के लिए चार सौ शिक्षामित्रों कोे बुलाया गया था, जिसमें 388 लोगों ने ही काउंसलिंग कराई। बुधवार को जाफरपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में काफी संख्या में शिक्षामित्र जुटे। भीषण गर्मी में धूप की चिंता किए बगैर अभ्यर्थी सुबह से ही अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए बुधवार को क्रमांक संख्या एक से चार सौ तक के लोगों को जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। इसमें 388 ने काउंसिलिंग कराई और 12 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग 23 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें