फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 वर्ष बाद हटवाया गया कब्जा

Sat, 04 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी टोला मुहल्ले में 38 वर्षों से मौजूद अवैध कब्जे को हाईकोर्ट के आदेश पर खुद जिलाधिकारी ने उपस्थित होकर हटवाया। शनिवार की सुबह संपन्न हुई कब्जा बेदखली की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


  वर्ष 1977 में कुर्मी टोला मुहल्ला निवासी मानिकचंद्र की खाली पड़ी जमीन (राजा राम का हाता) को चकबंदी विभाग में बतौर पेशकार तैनात रहे अवधेश सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी से एलाट कराया था। तब से उक्त जमीन पर अवधेश सिंह काबिज थे। बाद में जमीन को खाली करने के लिए मानिकचंद्र के परिवार के लोगोें ने हस्तक्षेप किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस पर कोर्ट में मुकदमा दाखिल हुआ। मानिकचंद्र की तरफ से उनके भाई प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मालिकाना हक प्राप्त कर हाईकोर्ट में लंबित मामले की पैरवी शुरू किया।
 प्रेमचंद्र के प्रयास से वर्ष 2004 में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला कर दिया। लेकिन जिला प्रशासन कब्जा दिलाने में विफल रहा। प्रेमचंद्र ने दुबारा कोर्ट की अवमानना का केस हाईकोर्ट में दायर किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जिलाधिकारी और एसडीएम सदर के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। इस दौरान अधिकारियों के उपस्थित होने पर कोर्ट ने बीते दो मार्च को आदेश दिया कि डीएम और एसडीएम स्वयं उपस्थित होकर प्रेमचंद्र को कब्जा दिलाएं। इस आदेश को पूरा करने की अंतिम तिथि शनिवार थी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार की सुबह जिलाधिकारी ने प्रेमचंद्र को कब्जा दिलाया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान, तहसीलदार और एडीएम उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें