फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले के 36.93 लाख मतदाता चुनेंगे दो सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। जिसमें आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीट पर छठें चरण में 25 जून को मतदान होगा। जिले की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज में कुल 3693275 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें महिला 1750305 जबकि 1942903 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं। जबकि अन्य 67 मतदाता हैं।
विज्ञापन



जनपद में लोकसभा चुनाव की जारी होने वाली अधिसूचना को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। शनिवार को निर्वाचन आयोग ने आयोग ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए अधिसूचना जारी कर दी। निर्वाचन आयोग के अधिसूचना जारी करने के बाद शाम को डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा भी जनपद में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में छठें चरण में चुनाव होगा।
आजमगढ़ व लालगंज लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल दिन सोमवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। वहीं नाम निर्देशन के लिए छह मई दिन सोमवार अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। डीएम ने बताया कि सात मई दिन मंगलवार को नाम निर्देशनों की समीक्षा की तिथि तय की गई है। वहीं नौ मई दिन बृहस्पतिवार को नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि तय है। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 मई दिन शनिवार को मतदान होगा। इसके बाद चार जून दिन मंगलवार को मतगणना होगी। छह जून दिन बृहस्पतिवार को निर्वाचन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आजमगढ़ की दोनों लोकसभाओं में मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता - 3693275
महिला मतदाता - 1750305
पुरुष मतदाता - 1942903
अन्य मतदाता - 67
लोकसभावार मतदाता
लालगंज लोकसभा
कुल मतदाता - 1832489
महिला मतदाता - 958229
पुरुष मतदाता - 874236
अन्य मतदाता - 24
00
आजमगढ़ लोकसभा
कुल मतदाता - 1860786
महिला मतदाता - 876069
पुरुष मतदाता - 984674
अन्य मतदाता - 43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें