फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मूल्यांकन के पहले दिन 1985 परीक्षक रहे अनुपस्थित, 23961 उत्तर पुस्तिकाएं जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से जिले के तीन केंद्रों पर शुरु हो गया है। परीक्षकों को मूल्यांकन से जुड़ा प्रशिक्षण देने के साथ ही 23961 उत्तर पुस्तिकाएं भी जांची गई। वहीं पहले ही दिन ड्यूटी से नदारद रहे 1985 परीक्षकों से डीआईओएस ने स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज व शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। यहां छह लाख 52 हजार 859 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गई है। शनिवार से तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरु हो गया। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन ही ड्यूटी से नदारद रहे 1985 परीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने रविवार को भी उनके नहीं पहुंचने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल तीन केंद्रों पर 3268 परीक्षक लगाए गए हैं। जिसमें मात्र 1283 परीक्षक ड्यूटी पर पहुंचे और 1985 परीक्षक नदारद रहे। उन्होंने बताया कि पहले दिन 23961 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन हुआ। जबकि छह लाख 28 हजार 898 उत्तर पुस्तिका बच गई। जिनका मूल्यांकन अगले दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें