फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान, बिना मास्क पर अब एक हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के तेज बढ़ाव को लेकर हर तरफ अब अफरा-तफरी मचने लगी है। आम जनता हो या अधिकारी सभी कोरोना के बढ़ते रफ्तार को लेकर दहशत में है। पूरे प्रदेश में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन से 35 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा कर दिया है। इस अवधि में शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। इतना ही नहीं बिना मास्क पहली बार पकड़े जाने पर जहां एक हजार का जुर्माना वसूल होगा तो वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। प्रवासियों की अपेक्षा कई गुना अधिक संक्रमण अब स्थानीय लोगों में हो चुका है। बीते दो-तीन दिनों के ही आकड़ों पर गौर करें तो बृहस्पतिवार को जहां 268 पॉजिटिव मिले थे तो वहीं शुक्रवार को भी जिले में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या दो सौ के पार थी। लगातार नए मरीज मिल रहे है और अब तक जिले में बेडो की दिक्कत भी देखने को मिलनी शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव तो कोरोना संक्रमण को बढ़ाने सहायक साबित हो रहा है। तेजी से बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी जिले में 35 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान सभी दुकाने व प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद रहेंगे और रोजमर्रा के जरूरत के सामान जैसे दूध, सब्जी, ब्रेड, दवा आदि की दुकाने खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। अब बिना मास्क पकड़े जाने पर पहली बार 1000 तो दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर किए जाएंगे स्थापित, मिले 20 लाख
आजमगढ़। वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट ही कराया जा रहा था। गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में स्थापित एल-थ्री अथवा 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में स्थापित एल-टू में रखे जाने की व्यवस्था थी। होम आइसोलेशन के चलते भी संक्रमण में तेज बढ़ोत्तरी हुई है। जिसे देखते हुए शासन ने एक बार फिर क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए जाने का फरमान जारी कर दिया है। इसके तहत जिले को 20 लाख रुपये की धनराशि भी शासन ने उपलब्ध कराई है। जिला प्रशासन अब क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए जाने की कवायद में जुट गया है।
चुनाव ड्यूटी वालों को रहेगी छूट
आजमगढ़। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन है और उसी दिन पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी है। ऐसे में उन्हें आवागमन में कोई दिक्कत न हो प्रशासन ने इसका भी ध्यान रखा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वालों का ड्यूटी कार्ड ही पास का काम करेगा और वहीं पास दिखा कर वे घर से अपने पोलिंग पार्टी रवानी स्थल तक प हुंच सकते है। पुलिस महकमे को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है कि पोलिंग कार्य में लगे लोगों को लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें