फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में 35 बच्चे सफल

विज्ञापन
ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बरदह।
विज्ञापन

फूलपुर के मिजवां स्थित कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को आजमगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी के 13, बरदह ताइक्वांडो क्लब के 9, लालगंज के 7 तथा तरवां के 6 खिलाड़ियों सहित 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। येलो बेल्ट के लिए अंशिका, मुस्कान, चांदनी, श्रेयश, विजयलक्ष्मी, मोहम्मद अकदस, सुहैब, सुधीर, लवीश, सौम्या, सुचिता राय, अप्सरा, सुहानी, अमृता, यश एवं निशांत ने परीक्षा दी। वहीं, गरिमा बेनवंशी, अंश सरोज, रवि यादव, अर्पित यादव और अभिषेक गौड़ ने ग्रीन बेल्ट, प्रियांशी यादव एवं श्रेयांश यादव ने ब्लू बेल्ट, जानवी यादव और सुमित राय ने रेड बेल्ट तथा अनुपम मिश्रा ने रेड-वन बेल्ट का टेस्ट दिया। कार्यक्रम में आजमगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं कोच संजय पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मणिपुर के एल. नावबॉय सिंह ने परीक्षक के रूप में खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की सीईओ गुरजीत कौर, सीनियर मैनेजर सलीम खान, उप प्रबंधक मनोज कुमार प्रजापति ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें