फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधिवक्ता परिषद काशी का 34वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। न्याय मम धर्मः के साथ अधिवक्ता परिषद काशी की बलिया ईकाई की ओर से दी सिविल बार एसोसिएशन बलिया के प्रांगण में 34वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुभाष पाण्डेय, दी सिविल बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के सदस्य मनिंद्रनाथ राय, फौजदारी बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक सिंह, अधिवक्ता परिषद काशी के प्रांतीय सदस्य विनय कुमार सिंह और जिलाध्यक्ष सुनील कौर राय ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुभाष पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ता परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में कानून के प्रति लोगों में विश्वास, कानूनी सहायता में सुलभता, कानूनी जागरूकता संबंधी क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। अनुभा राय ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और वैष्णवी ने भगवान राम पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। संचालन अजय राय ने किया। उमेश राय, कुबेरनाथ पाण्डेय, विजय शंकर पांडेय, विनोद भारद्वाज, मंगलदेव चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें